संदेश

सिंघी मछली पालन में सफल होने के लिए जरूरी टिप्स नमस्कार, मैं हूं पुरुषोत्तम कुमार सिंह और आप देख रहे हैं देश में फिश फार्मिंग का सबसे लोकप्रिय चैनल। आज हम बात करेंगे सिंघी मछली पालन की, चाहे आप इसे बायो फ्लॉक में कर रहे हों या अपने तालाब में। यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर शुरुआत में कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखा गया, तो नुकसान के भागीदार बन सकते हैं। सिंघी मछली का महत्व सिंघी मछली की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसका पालन आसान है, मांस का स्वाद और टेक्सचर बेहतरीन है, और मार्केट में इसका रेट अच्छा मिलता है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में यह फार्मिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है। फार्मिंग में आम समस्याएं सिंघी को "स्टिंग कैटफिश" कहा जाता है, जिसका मतलब है कि इसे संभालने में सावधानी जरूरी है। साइज वेरिएशन: जब 1500-2000 लाइन का जीरा सीधे रियरिंग पोंड में डालते हैं, तो 6-7 महीने बाद मछलियों में साइज का बड़ा अंतर देखने को मिलता है। कुछ मछलियां 150 ग्राम तक पहुंच जाती हैं, जबकि कुछ 50 ग्राम से भी छोटी रह जाती हैं। हार्व...

ठंड के मौसम में पंगासियस मछलियों की देखभाल कैसे करें?

चित्र
ठंड के मौसम में जब तापमान 20°C से नीचे चला जाता है, तो यह मछलियों के स्वास्थ्य, खाने की आदतों और उनकी बढ़त पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसे में सही देखभाल और सावधानियां अपनाकर आप मछलियों को मरनेसे बचा सकते है और नुकसान को कम कर सकते है।  सर्दियों में पंगासियस मछलियों की देखभाल ऐसे करें,  1. पानी की गहराई बनाए रखें: तालाब की पानी की गहराई को 6 से 8 फीट तक बनाए रखें ताकि सूरज की गर्मी को अच्छे से अवशोषित किया जा सके। 2. पानी के तापमान को नियंत्रित करें: सुबह और शाम के समय बोरवेल या पंप से गर्म पानी का तालाब में डालते रहे ताकि तापमान 20°C से ऊपर बना रहे। जिन क्षेत्रों में तापमान 15°C से नीचे जाता है, वहां हीटर या ग्रीनहाउस कवर का उपयोग करें। 3. पानी की गुणवत्ता पर ध्यान दें: तापमान: 26°C से 30°C के बीच बनाए रखें। pH स्तर: 6.5 से 8 के बीच रखें। डिसॉल्व्ड ऑक्सीजन (DO): DO का स्तर 4 ppm से ऊपर बनाए रखें। अमोनिया: अमोनिया का स्तर 0.5 ppm से कम रखें। 4. मछलियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं: आहार में प्रोबायोटिक्स और ग्रोथ बूस्टर मिलाएं ताकि मछलियां स्वस्थ रहें। ठंड के क...

ठंड के मौसम में मछली कैसे पाले? 5 जरूरी मैनेजमेंट टिप्स

चित्र
मछली पालन एक लाभकारी व्यवसाय है, लेकिन ठंड के मौसम में मछली पालन करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सही मैनेजमेंट तकनीकों को अपनाकर किसान ठंड में भी अच्छी प्रोडक्शन और ग्रोथ सुनिश्चित कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में मछली पालन के लिए कौन-कौन सी प्रैक्टिस जरूरी हैं। 1. ऑन-डिमांड फीडिंग को अपनाएं ठंड के मौसम में मछलियों का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे उनका फीडिंग पैटर्न भी बदल जाता है। अगर आप पहले 50 किलो फीड दे रहे थे, तो इसे घटाकर 5 किलो करके देखें। मछलियां इसे खा लें, तो धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं। एक्सॉटिक कार्प्स (जैसे सिल्वर कार्प, ग्रास कार्प) ठंड में भी फीड लेती हैं, जबकि आईएमसी (कैटला, रोहू) कम फीड लेती हैं। 2. बैग फीडिंग का करें इस्तेमाल अगर आपका तालाब बड़ा है, तो बैग फीडिंग एक अच्छा विकल्प है। बैग फीडिंग में फीड को पानी में लटकाए बैग में रखा जाता है, जहां मछलियां आसानी से फीड ले सकती हैं। ठंडे पानी में मछलियों को ऊपर आने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे उनकी ऊर्जा बचती है। सिंकिंग फीड का इस्तेमाल करें ताकि मछलियां इसे आसानी से खा सकें। 3. विटामिन सी का ...